फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman hanged after 22 days of marriage

Jaunpur News: शादी के 22 दिन बाद फंदे पर लटकी विवाहिता

Mon, 25 Dec 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged after 22 days of marriage
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में रविवार रात को प्रजापति बस्ती की एक नव विवाहिता का शव उसी के कमरे में नायलान की रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सैयदहास थाना जफराबाद जौनपुर निवासी हरिशंकर प्रजापति ने अपनी पुत्री संगीता प्रजापति (20) की शादी तीन दिसंबर वर्ष 2023 को धूमधाम से बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछली गांव निवासी मुन्नीलाल प्रजापति के पुत्र दिनेश प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। रात को दोनों एक ही कमरे में सोए थे। आधी रात के बाद जब दिनेश की नींद खुली तो देखा कि उसकी पत्नी पंखे से नायलान की रस्सी के सहारे लटक रही थी। आनन-फानन में दरवाजा खोल कर उसने इस बात की जानकारी अपने पिता मुन्नीलाल को दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने जब फंदे से उसे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी अभी शादी हुए मात्र 22 दिन हुए थे। नव विवाहिता के पिता हरिशंकर प्रजापति ने विवाहिता के पति दिनेश प्रजापति तथा उनके पिता मुन्नीलाल पर दहेज न मिलने पर हत्या कर शव पंखे में लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed