फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
क्षेत्र के कौली गांव निवासी एक विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गांव निवासी संदीप कुमार गौतम की शादी वर्ष 2023 में जलालपुर के नहोरा गांव निवासी काजल गौतम पुत्री विजय गौतम के साथ हुई थी। बीते बृहस्पतिवार की रात काजल की तबीयत खराब होने पर शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह काजल की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले आए। उसी समय मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका की मां सीमा देवी ने बक्शा पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed