फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies in suspicious condition, in-laws accused of killing her by giving her poison

विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप

Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition, in-laws accused of killing her by giving her poison
सुईथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां गांव में सोमवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसके मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसके पति ने विवाद के कारण विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

बुमकहां निवासी अरविंद बिंद ने आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के गुलरा गांव निवासी पूजा बिंद (23) से प्रेम विवाह किया था। अरविंद पूजा के साथ अपने पिता सिकंदर से अलग रहता था। तीन-चार दिन पहले अरविंद किसी कार्य से बाहर गया था। पूजा ने उसे जल्दी घर आने को कहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात पर फोन पर दोनों में विवाद हुआ।
विज्ञापन

विवाद से नाराज पूजा ने गुस्से में सिंदूर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी जब पूजा के मायके वालों को हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया कि मृतका के पिता गणेश बिंद की तहरीर पर पति अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed