फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman dies due to suspicious burns, husband in custody

संदिग्ध हाल में जलने से विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

Wed, 12 Aug 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to suspicious burns, husband in custody
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मावन गांव में संदिग्ध हाल में जलकर विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बम्मावन निवासी चंदन सिंह का विवाह केराकत कोतवाली क्षेत्र के ही बेलहरी निवासिनी रेनू के साथ 2009 में हुआ था। चंदन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गुजरात रहता था। लॉक डाउन के चलते वह परिवार सहित दो माह पहले अपने गांव आया था। मंगलवार की सुबह रेनू सिंह (28) का किसी बात को लेकर सास नीलम सिंह से विवाद हो गया। विवाद से क्षुब्ध रेनू अपने कमरे में चली गई। ससुरालवालों के मुताबिक कुछ देर बाद उसने भीतर से दरवाजा बंद कर खुद पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन

उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात रेनू की मौत हो गई। बुधवार को केराकत कोतवाली में बेलहरी निवासी मृतका की मां सरिता सिंह ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मृतका के पति चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के दो पुत्र 8 वर्षीय आदर्श सिंह और 4 वर्षीय रुद्र सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed