फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman died in suspicious condition, case against three including husband

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, पति सहित तीन पर केस

Thu, 22 Sep 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition, case against three including husband
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मिर्दहा मोहल्ले में बुधवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिर्दहा मोहल्ला निवासी जमीरू अतीक की शादी 24 मई 2022 को हंडिया प्रयागराज निवासी स्वॅ. सैयद जलील हसन की पुत्री आयशा बोगम (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात में आयशा ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। उधर, बृहस्पतिवार को दिन में पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि आयशा के ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब थी और मौत हो गई। मिट्टी बृहस्पतिवार को दी जाएगी। आयशा का भाई सैयद बिलाल हसन और माता हुस्ना बानो समेत परिजन मिट्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे तो वहां मौत को लेकर दूसरी चर्चा होने लगी। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार आयशा के गले में रस्सी बांधने का निशान था। उसे देखने के लिए जब कहा गया तो ससुराल पक्ष के लोग विरोध करना शुरू कर दिए। इसपर पुलिस बुलायी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर भी पहुंचकर जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने महिला पुलिस के साथ घर में पहुंचकर देखा तो कमरे में कुछ मिट्टी और हाथ के निशान मिले। पुलिस टीम ने वहां से सैंपल भी लिया है। इस मामले में मड़ियाहूं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। मृतका की बड़ी बहन शाहिदा सैय्यद की तहरीर पर पति, जेठ और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed