फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman commits suicide by hanging herself on the noose of her saree

Jaunpur News: विवाहिता ने साड़ी के फंदे पर लटक कर दी जान

Sun, 07 Apr 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself on the noose of her saree
सुजानगंज। बाल्हामऊ गांव की विवाहिता राधिका (21) ने शनिवार को दोपहर बंद कमरे में साड़ी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण दहेज उत्पीड़न है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गौरा माफी, थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ निवासी सूर्यमणि मिश्रा की पुत्री राधिका का विवाह तीन वर्ष पहले बाल्हामऊ निवासी विजय शंकर चौबे के पुत्र रवि चौबे से हुआ। मृतका को एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है। मृतका का पति रवि मुंबई में रहता है। बीस दिन पूर्व मुंबई से घर आया था। उसके सास-ससुर बगल के घर में बेटे-बहू से अलग रहते हैं। शनिवार को भी घर पर कोई नहीं था। रवि किसी काम से बाजार गया था। दोपहर में घर लौटा तो पत्नी का फंदे से लटका शव देख शोर मचाया। आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही मृतका के पिता भी पहुंच गए। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुजानगंज मय फोर्स मौके पर पहुंचे। थोडी़ देर बाद क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मृतका के पिता से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की वजह दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करना है। मृतका के पिता सूर्यमणि मिश्रा की तहरीर पर पति रवि, देवर बलराम, सास पुष्पा देवी के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed