फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman beaten for not going to her parents' house, case registered

Jaunpur News: विवाहिता के मायके नहीं जाने पर की पिटाई, केस

Sat, 27 Jul 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not going to her parents' house, case registered
मुंगराबादशाहपुर। बेरमांव गांव निवासी कंचन देवी के मायके नहीं जाने पर परिजनों ने गाली-गलौज व पिटाई कर दी। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह घर के कन्हैयालाल, शकुंतला व दो अज्ञात लोग हमारे ऊपर मायके जाने का दबाव बनाने लगे। मायके जाने से मना करने पर कन्हैया लाल आदि सभी मिलकर हमारे साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे व जान से मारने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने पहुंचकर जान बचाई। कंचन देवी ने बताया कि इन सभी लोगों के मारने पीटने से सिर व शरीर में काफी चोटें आई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर कन्हैयालाल, शकुंतला व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed