फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman accused of breaking her leg

Jaunpur News: विवाहिता ने लगाया पैर तोड़ने का आरोप

Thu, 06 Jun 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman accused of breaking her leg
जफराबाद। स्थानीय कस्बे की ताड़ताला निवासी एक विवाहिता ने अपने सास, ससुर तथा देवर पर मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के अऊवारे गांव निवासी बीरबल निषाद की पुत्री पिंकी निषाद की शादी छह वर्ष पूर्व जयप्रकाश निषाद से हुई। पीड़िता की मां ने बताया कि शादी के बाद पिंकी अपने ससुराल वालों के साथ दिल्ली चली गई थी। वहां पर पिंकी को उसकी सास, ससुर और देवर ने पीटा था। इस बात की सूचना पिंकी ने पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। उसके कुछ दिन बाद फिर पिंकी को पीटा गया तब मायके के लोग उसे अपने साथ ले गए। करीब तीन वर्ष रहने के बाद सुलह समझौता हुआ। फिर पिंकी ससुराल आ गई। आने के कुछ दिन बाद ही सास, ससुर तथा देवर ने मारपीट कर पिंकी का पैर तोड़ दिया। पिंकी की मां दुर्गावती निषाद ने तहरीर में सास ससुर और देवर पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed