फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married to maternal sister, family created a ruckus

ममेरी बहन से किया निकाह, घरवालों ने मचाया हंगामा

Tue, 09 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married to maternal sister, family created a ruckus
जफराबाद। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी युवक ने अपनी ममेरी बहन से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती के घरवालों ने खूब हंगामा मचाया। पास-पड़ोस के लोगों की मौजूदगी में घंटों तक विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव निवासी युवक का ननिहाल वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के कोयली बारीपुर गांव में है। युवक का ममेरी बहन से प्रेम हो गया। सोमवार को युवक ने फोनकर प्रेमिका को घर से बुलाया और फिर जौनपुर ले आया। यहां दोनों ने निकाह कर लिया। इसके बाद घर वालों को सूचना दी। देर शाम युवती के घरवाले बीबीपुर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। युवती को जबरन बिठाकर अपने साथ ले जाने लगे। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर विवाद सुलझाने की पहल हुई। देर शाम तक वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed