फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married death under suspicious circumstances
बक्शा। क्षेत्र के सब्बेपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता के पति और सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव निवासी अवनींद्र यादव के मुताबिक उसकी बहन पुष्पा यादव की शादी चार साल पहले बक्शा थाना क्षेत्र के सब्बेपुर गांव निवासी अजय यादव से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मांग न पूरी करने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की सुबह ससुराल वालों ने सूचना दिया कि पुष्पा की मौत हो गई है। पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed