फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Marriage during the day, youth's death at night, first wife's family accused of murder

Jaunpur News: दिन में शादी, रात में युवक की मौत, पहली पत्नी के परिजनों पर हत्या का आरोप

Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Marriage during the day, youth's death at night, first wife's family accused of murder
बरईपार। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में सोमवार को दिन में शादी रचाने के बाद रात में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के भाई ने पहली पत्नी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गौरा खुर्द निवासी राकेश शर्मा (42) घनश्यामपुर इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात थे। कोरोना काल में उसकी पहली पत्नी का देहांत हो गया था। सोमवार को राकेश ने सुल्तानपुर के पयागीपुर चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर में शीला राय निवासी नोहरामऊ सुल्तानपुर के साथ दूसरी शादी रचाई। इसके बाद पति-पत्नी घर आ गए। आरोप है कि इस बात की जानकारी जब पहली बीवी के मायके पक्ष को हुई तो वे रात में राकेश के घर पहुंच गए। बातचीत के दौरान राकेश की तबीयत बिगड़ गई। परिजन राकेश को बदलापुर सरकारी अस्पताल और फिर जौनपुर निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राकेश के भाई बृजेश कुमार शर्मा का आरोप है कि पहली पत्नी के परिजनों ने रात में आकर उनके भाई की पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनकी भाभी यानी राकेश की नई पत्नी को दूसरे कमरे में कर दिया गया था। राकेश की पहली पत्नी से दो लड़कियां और एक लड़का है। इस मामले में थानाध्यक्ष तेजीबाजार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि राकेश शर्मा की मौत के बाद पुलिस को सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed