फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mark the land for the garbage collection center

Jaunpur News: कूड़ा संग्रह केंद्र के लिए करें भूमि चिह्नित

Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mark the land for the garbage collection center
बदलापुर। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत सचिवों की बैठक में खंड विकास अधिकारी रतन सिंह ने सभी को निर्देशित किया कि तत्काल ग्राम पंचायतों में जमीन चिह्नित कर कूड़ा संग्रह केंद्र बनवाएं। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि छोटी ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रह केंद्र 21 वर्ग मीटर में होना चाहिए जबकि बड़ी ग्राम पंचायतों में 15 बाई 10 मीटर चौड़ा कूड़ा संग्रह केंद्र बनाया जाए। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊदपुर घाटमपुर, डंडारी अनुसार, सिंगरामऊ, सरायगुंजा, कमरपुर, रावतपुर व आहोपुर में पंचायत भवन के लिए एसडीएम ऋषभ पुंडीर व तहसीलदार राकेश कुमार को जमीन चिह्नित करने के लिए पत्र लिखा है। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि संबंधित गांव के लेखपाल से समन्वय स्थापित कर पंचायत भवन के लिए जमीन चिह्नित कराएं। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध, सचिव रणजीत सिंह, अनूप सिंह, अरुण सिंह, बृजेश सिंह, श्रीपति मौर्या, राजकुमार मौर्य, अवनीश कुमार, निशा यादव,दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed