फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Marie Witness stake in the painting competition

पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी ने मारी बाजी

Wed, 03 Feb 2016 01:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 03 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Marie Witness stake in the painting competition
 नारी सशक्तिकरण के रुप में जेसीआई इंडिया की नई महिला शाखा जेसीआई जौनपुर चेतना की तरफ से मानिक चौक स्थित ब्लासम स्कूल में एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में एकता विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


भी किया गया। इस दौरान छात्रों को अपने देश, विद्यालय के लिए अपने कर्तव्यों एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। चित्र कला प्रतियोगिता में साक्षी यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।अनम उज्.मा द्वितीय और मेरीह मिर्जां को तीसरा स्थान
विज्ञापन


 मिला। कार्यक्रम में अध्यक्ष जेसी मेघना रस्तोगी ने कहा राष्ट्र के उन्नति में ही देशवासियों की उन्नति होती है। कार्यक्रम की संयोजक जेसी डां ज्योति रस्तोगी ने कहा राष्ट्र एक सम्मान है जो अपनी विशेष सभ्यता और संस्कृति
विज्ञापन
विज्ञापन


से बनता है। किसी भी देश की सभ्यता और संस्कृति उस देश की पहचान होती है। सचिव ऋचा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ सम्पूर्ण राष्ट्र का एक होना ही देश के समस्त प्रान्तों, नगरों, गांवों में राष्ट्र में उन्नति सर्वोपरि

होगी। राष्ट्र के हितो को प्रमुख माना जायेगा तभी राष्ट्र उन्नति कर सकता है।  कार्यक्रम में मधुरानी और नीतू गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम अस्थाना, निभा सेठ, असलम वास्ती,


नेहा अस्थाना ने दिया। चित्रकला के प्रतियोगिता के निर्णायक में डा. शोभा बिन्द, मधुरानी और सोना बैंकर रही। कार्यक्रम में संगीता सेठ, स्वर्णीमा जायसवाल, यवनिका सिंह, अलका उपाध्याय, सोनी जायसवाल,  रजनी गुप्ता, श्रद्धा जायसवाल, श्रेया अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक शम्स अब्बास ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed