{"_id":"63c2fbc02845041cac4abd4d","slug":"maqdumpur-defeated-basapur-by-seven-wickets-jaunpur-news-vns6937502106-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मकदूमपुर ने बासापुर को सात वकिट से कराया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मकदूमपुर ने बासापुर को सात वकिट से कराया पराजित
विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र के बासापुर क्रीङा केंद्र मैदान पर फीता काटकर अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट क?
- फोटो : JAUNPUR
नेवढ़िया। बासापुर खेल मैदान पर शनिवार को मुंबई मित्र मंडल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मेजबान बासापुर और मकदूमपुर के बीच खेला गया, जिसमें मकदूमपुर विजेता रहा।
टॉस जीतकर मेजबान बासापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर के मैच में छह विकेट खोकर 91 रन बनाकर विपक्षी टीम मकदूमपुर को 92 रन के विशाल स्कोर बनाने के लिए चुनौती दिया। बासापुर के तरफ से आतिश मिश्रा ने तीन छक्कों की मदद से 35 रन, अजय ने एक छक्के व एक चौके की मदद से 19 रन, तांशु तिवारी ने 12 व किशन दुबे ने 25 रनों का योगदान दिया।
जवाब में मकदूमपुर की तरफ से बल्लेबाजी करने आए कप्तान तूफान ने 19 गेंदों पर छह छक्के व दो चौके की मदद से 49 रन बनाए, अरुण ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए व अखिलेश के 20 रनों के योगदान से मकदूमपुर की टीम ने छह ओवरों में ही तीन विकेट खोकर उद्घाटन मैच को सात विकेट से जीत लिया। मुख्य अतिथि रवि सिंह ने उद्घाटन किया। खेल से ही शारीरिक व मानसिक वृद्धि होती है। मैच के निर्णायक आशीष दुबे व सूरज तिवारी रहे। इस मौके पर ओमकार नाथ दुबे, राजकुमार दीक्षित, ओमप्रकाश सिंह, सुधीर सिंह विद्रोही, टुनटुन सिंह, प्यारेलाल दुबे, अनूप दुबे, अमित मिश्रा, अशोक दुबे, सुरेंद्र दुबे, संतोष दुबे, जितेंद्र दुबे, मनोज दुबे, ललित यादव, राजू दुबे, सुभाष, मनीष आदि लोग रहे।