फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbadh injured woman by attacking with sharp weapon

मनबढ़ ने धारदार हथियार से हमलाकर महिला को किया घायल

Sun, 16 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manbadh injured woman by attacking with sharp weapon
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुतवन गांव मे शनिवार को खेत से मक्का तोड़ने के विवाद में मनबढ़ ने धारदार हथियार से हमलाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला गीता देवी 40 पत्नी उमाशंकर निषाद को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुतवन गाँव निवासी राम मौर्या शनिवार की सुबह अपना मक्का का खेत देखने गए थे। खेत से मक्के की बाल टूटी देख वह पूछताछ करने पास के घर वालों के पास गए।
पता चला कि गांव निवासी किशन चौहान शनिवार को इधर से ही बोरे में भरकर मक्के की बाल लेकर जा रहा था। किशन से पूछताछ के बाद उसे शक हुआ कि राम मौर्य को यह बात गीता ने ही बताया है। वह सीधे गीता के घर पहुंचकर गालीगलौज करने लगा। गीता ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी तो हमलावर फरार हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी रामनगर पहुंचे जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed