फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbadh beating wife shoots middle-aged on rescue

पत्नी की पिटाई कर रहे मनबढ़ ने बचाव करने पर अधेड़ को मारी गोली

Thu, 28 Jan 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Manbadh beating wife shoots middle-aged on rescue
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव मे पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहे पति ने बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर गांव निवासी रतन कुमार पांडेय अपनी दूसरी पत्नी की घर में पीट रहा था। पत्नी जान बचाने के लिए भागते हुए पड़ोसी अनिल पांडेय के घर में पहुंच गई। पीछा करते हुए उसका पति अनिल पांडेय के घर में घुस गया और पत्नी को खींचकर बाहर ले जाने लगा। इस पर अनिल पांडेय ने बीच बचाव का प्रयास किया तभी उसने अनिल पांडेय पर गोली चला दी। गोली अनिल के दाहिने पैर में लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अनिल पांडेय के परिजनों के मुताबिक रतन ने दो शादी की है। पहली पत्नी दो बच्चे और दूसरी पत्नी एक बच्चे की मां है। इसे लेकर घर में रोज विवाद होता रहता है। थाना अध्यक्ष जलालपुर सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed