{"_id":"6612c11a620dbb79b60ce82b","slug":"manager-and-principal-met-late-night-school-room-in-jaunpur-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: देर रात विद्यालय के कमरे में मिले प्रबंधक व प्रधानाचार्य, लगा गंभीर आरोप; पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: देर रात विद्यालय के कमरे में मिले प्रबंधक व प्रधानाचार्य, लगा गंभीर आरोप; पहुंची पुलिस
Sun, 07 Apr 2024 09:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:22 PM IST
सार
Jaunpur News: दोनों को देर रात विद्यालय के कमरे में जाते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और दरवाजे पर ताला लगाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जौनपुर नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर समीप चल रहे एक विद्यालय में बीती देर रात विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य कमरे में एक साथ पाए गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुढ़वा बाबा मंदिर के पास एक विद्यालय है, जिसके प्रबंधक व प्रधानाचार्य को बीती देर रात विद्यालय के कमरे में जाते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को कमरे से बाहर निकाला और दरवाजे पर ताला लगाया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गयी। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।