यूपी में हैवानियत: चारपाई पर सो रहे युवक पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, इस वजह से बच गया बच्चा; जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में युवक को आग लगाने की सूचना पाकर बक्शा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल भेज दिया गया।
विस्तार
Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में रविवार की रात करीब ढाई बजे सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़क आग लगाकर भाग गए। शोर सुनकर परिवारजनों ने आग बुझाकर समीप स्थित नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
आग से चारपाई सहित बिस्तर जलकर राख हो गई। युवक के शरीर का करीब 50 प्रतिशत भाग जल गया है। उक्त गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव का 30 वर्षीय पुत्र विनोद वाहन चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है।
नौपेड़वा बाजार के पीछे नहर पर स्थित घर पर टिन सेट में चारपाई डालकर सोते समय रात में पहुंचे अज्ञात लोगों ने उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगाकर भाग गए। युवक द्वारा शोर मचाने पर उठे परिजनों ने किसी तरह आग बुझा समीप स्थित सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने की कार्रवाई
दो भाइयों में बड़ा झुलसे विनोद के पिता राजेंद्र फालिस के शिकार हैं, जबकि पत्नी की मृत्यु तीन साल पहले हो चुकी है। घटना की सूचना सुबह थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को मिली तो दर्जनभर से अधिक की संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंच झुलसे युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि मेरे पास मेरा छोटा बेटा भी सोया था। दो बजे रात उसे घर में सुलाकर मैं पुनः अपने बिस्तर पर आकर सो गया, तभी आग की लपट से नींद खुल गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आग पेट्रोल की है या बीड़ी सिगरेट की है, जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है।