फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man murder in jaunpur in land dispute women including two persons injured

जौनपुरः भूमि विवाद में लाठी से पीटकर युवक की हत्या, भीड़ ने बाइक फूंकी, पुलिस का लाठीचार्ज

Sat, 19 Jun 2021 10:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Jun 2021 10:44 PM IST
सार

जौनपुर जिले के लतहरिया गांव में भूमि विवाद  को लेकर शनिवार शाम खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई तो वहीं  बीच-बचाव में आई एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।  घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। आरोपी की बाइक लोगों ने जला दी। 

विज्ञापन
man murder in jaunpur in land dispute women including two persons injured
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के बाइक में आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव में शनिवार शाम भूमि विवाद को लेकर भारी बवाल हो गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लतहरिया गांव में  भूमि विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की लाठी से पीटकर एक की हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव में आई एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन


घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। रात दस बजे आक्रोशित लोग जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिए। इसी दौरा पुलिस ने लाठी चार्ज कर सभी को तितर- बितर कर दिया और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही देर रात तक मौके पर सीओ मछलीशहर अतर सिंह और सर्किल के सभी थानों की फोर्स डटी रही।
विज्ञापन


लतहरिया  गांव निवासी रामआसरे पटेल (40) और पड़ोसी गांव पकड़ी निवासी राजेश प्रजापति के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम को पांच बजे राम आसरे पटेल अपने कच्चे मकान को बारिश से बचाने के लिए उसपर पॉलिथीन फैला रहे थे। इसकी जानकारी राजेश प्रजापति को हुई तो वह अपने परिजनों के साथ लतहरिया पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर पॉलिथीन फैलाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।  लाठी डंडे के हमले में राम आसरे पटेल के सिर में गंभीर चोट लगी, वह वहीं पर गिर पड़े।  परिजन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  जबकि  रामआसरे के भाई राम अचल (35) व  उनकी मां बबना देवी (70) घायल हो गई।

राम आसरे की मौत की खबर सुनते ही  गुस्साएं लोग  राजेश प्रजापति के दरवाजे पर पहुंच गए। घर के सामने खड़ी बाइक को आग लगा दी।  लोग आरोपी के घर के सामने ही शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो लोगों ने शव उठाने से रोक दिया। सूचना पर सीओ अतर सिंह और सर्किल के कई अन्य थानों की भी फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पीड़ित पक्ष केस दर्ज करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े थे। जिसके चलते उन्होंने तहरीर लेकर थानाध्यक्ष को रात में ही थाने भेजा।

साथ ही मामले में आरोपी पक्ष के राजेश कुमार प्रजापति, राजन और प्रदीप प्रजापति पर केस दर्ज कर उसकी प्रति भी उपलब्ध कराई, मगर प्रदर्शनकारी अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ और जौनपुर-प्रयागराज मार्ग जाम करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने पीछे से भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया। अंधेरा होने के कारण लोग इधर-उधर भाग
गए, फिर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

आजमगढ़ः भूमि विवाद में चाचा की गला दबाकर हत्या

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के भिलौली खालसा गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद को लेकर घर के बाहर सो रहे चाचा की भतीजों ने गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर भतीजों को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया।

भिलौली खालसा गांव निवासी अंतराम यादव (36) दिल्ली में इलेक्ट्रिीशियन का काम करता था। लॉकलाउन के दौरान पिता की मौत होने पर वह घर आया था। पिता की मौत के बाद भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अंतराम घर के बरामदे में सोया था। उसके भाई मेवा लाल के पुत्रों अमरजीत व इंद्रजीत ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। एसओ शत्रुघ्न प्रसाद सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतराम चार पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अमरजीत व इंद्रजीत को पुलिस ने उनके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमों में मेवा लाल व उसकी पत्नी मनदेई भी नामजद हैं। दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed