फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man killed beaten in land dispute case in jaunpur

जौनपुर: जमीन विवाद में युवक के घर पहुंचे एक पक्ष के लोग, पीटकर हत्या

Wed, 12 May 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 05:04 PM IST
सार

काफी समय से रास्ते का विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात नौ बजे एक पक्ष के लोग सैफ के घर पहुंच गए। जहां कहासुनी के मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Man killed beaten in land dispute case in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहां गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के 12 घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मो. सैफ(19) पुत्र शमशाद अहमद से काफी समय से रास्ते का विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात नौ बजे एक पक्ष के पांच छह की संख्या में लोग सैफ के घर पहुंच गए। जहां कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसमें सैफ चोट आने पर गिरकर तड़पने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को सुबह पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Man killed beaten in land dispute case in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंचे एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गाँव के संभ्रांतजनों के साथ कोतवाली में बैठकर घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिवार की तरफ से तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed