फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man in unrequited love killed girls mother and her sister both dead body buried in house in jaunpur up

यूपी: एकतरफा प्यार में किशोरी की मां-बहन को मारकर घर में दफनाया, भाई का अपहरण, पुलिस ने खोदकर निकाले शव

Thu, 25 Mar 2021 04:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
Man in unrequited love killed girls mother and her sister both dead body buried in house in jaunpur up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक तरफा प्यार में नाकाम होने पर सिरफिरे ने किशोरी की मां और बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। सिरफिरे ने दोनों के शव घर में ही दफना दिए। छोटे भाई का अपहरण कर लिया और उसे लेकर मुंबई भागने की फिराक में था। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दोनों शव बरामद कर दिया। अपहृत मासूम को भी मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोसी अब्दुल उसकी पत्नी (40), छोटी बेटी (12) और बेटा मुहम्मद (6) को भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा। पुलिस ने अब्दुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला दोनों बच्चों के साथ अपने पहले पति के पास बनारस चली गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां जानकारी की तो पता चला कि तीनों यहां आए ही नहीं थे। इस बीच अब्दुल ने रिश्तेदारी में गई महिला की बड़ी बेटी(17) को फोन कर धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी मां-बहन व भाई की हत्या कर देगा। इसकी सूचना के बाद पुलिस फिर हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Man in unrequited love killed girls mother and her sister both dead body buried in house in jaunpur up

सर्विलांस की मदद से अब्दुल को आंबेडकरनगर के बसखारी स्थित एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मां-बेटी के हत्या कर शव घर के अंदर ही छिपाने की बात स्वीकार की। छह वर्षीय मासूम बेहोशी की हालत में उसके पास से ही बरामद हुआ।

गुरुवार की दोपहर भारी फोर्स के साथ पुलिस तारापुर स्थित अब्दुल के मकान पर पहुंची। यहां डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर की मौजूदगी में खुदाई शुरू हुई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मां-बेटी का शव घर के अंदर से बरामद हुआ।

शव का सिर्फ कंकाल ही बचा था। अब्दुल ने बताया कि दस मार्च को ही उसने दोनों की हत्या कर शव छिपा दिया था। वह किशोरी के भाई को लेकर मुंबई जाने की फिराक में था। बृहस्पतिवार की रात ही उसकी ट्रेन थी। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed