{"_id":"671d527fc6f9570641020cd8","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-124164-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के सीठापुर निवासी रोहित यादव(22) शुक्रवार की देर शाम को अपनी दीदी को खाना पहुंचाने के लिए जौनपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए घर से निकला था। रात 9 बजे के करीब उसका शव सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला।
रोहित यादव की बहन जौनपुर शहर में एक निजी अस्पताल में कई दिनों से भर्ती है। बाइक से बहन को टिफिन पहुंचाने के लिए आता था। टिफिन लेकर वह घर से निकला मगर वह अस्पताल नहीं पहुंचा। रात को 10 बजे रेलवे पुलिस ने परिवार वालों को सूचित किया। सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रोहित यादव का शव मिला है। जो किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लाइन बाजार किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव को रेलवे पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवा दिया गया है। थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।