फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man dead in mumai, suspect of murder by family

संदिग्ध हाल में अधेड़ की मुंबई में मौत, हत्या की जताई आशंका

Fri, 08 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
man dead in mumai, suspect of murder by family
सुरेरी। मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे सुरेरी गांव निवासी अधेड़ की वहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को यह खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल है। घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सुरेरी गांव निवासी गौसी (50) कुछ वर्ष पूर्व अपने एक परिचित के साथ महाराष्ट्र के वसई में बैटरी गलाने की कंपनी में जाकर कार्य करने लगा। घरवालों के मुताबिक तीन महीना कार्य करने के बाद जब वह अपनी मजदूरी की मांग करने लगा तो उसे मजदूरी नहीं मिली। इससे नाराज होकर वह घर लौट आया। करीब छह माह पूर्व दोबारा परिचित ने पुरानी मजदूरी के साथ नौकरी दिलाने का वादा कर साथ ले गया। एक सप्ताह पूर्व मोबाइल पर हुई बातचीत में गौसी ने अपनी पुत्री जायसा को मजदूरी मांगने पर बुरी तरह मारपीट की जानकारी दी गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर कंपनी के ही कर्मचारी विनोद ने दूरभाष पर परिजनों को फिसल कर गिरने से गौसी का पैर टूटने की जानकारी देते हुए आधार कार्ड की फोटो व्हाट्सअप पर मंगाया था। कुछ घंटे बाद मौत की सूचना दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन सन्न रह गए। मुंबई में रह रहे रिश्तेदारों ने घटनास्थल पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पत्नी नूरजहां का आरोप है कि अधेड़ की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed