फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man condition critical after beaten up by police in police chowki in jaunpur

जौनपुर: एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, चौकी में युवक की पिटाई, हालत गंभीर

Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 10:33 PM IST
सार

एक व्यक्ति का अपने भाई से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। उसी मामले में पुलिस दो दिन पहले फूलचंद को पुलिस चौकी ले गई थी। वहां उसकी पिटाई की गई। किसी तरह जमानत कराकर वह घर पहुंचा तो उसकी हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन
Man condition critical after beaten up by police in police chowki in jaunpur
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी के सिपाहियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। आरोप है कि पुलिस चौकी परिसर में बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ककरहिया पुरवा निवासी फूलचंद राम(38) का भाई से चार दिन पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी मामले में पुलिस दो दिन पहले फूलचंद को पुलिस चौकी ले गई थी। वहां पांच सिपाहियों ने उसकी पिटाई करने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। किसी तरह जमानत कराकर वह घर पहुंचा तो उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह कोतवाली गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी का कहना है कि अभी तक किसी ने उनसे किसी ने शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed