फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man caught stealing, villagers beaten and injured

चोरी करते पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने पीटकर किया घायल

Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Man caught stealing, villagers beaten and injured
नगर से सटे खरौना गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह अचेत हो गया। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात नगर से सटे खरौना गांव निवासी प्रेम प्रकाश यादव के घर में दो अज्ञात चोर घुसकर चोरी कर रहे थे। आहट पाकर परिवार के लोग जग गए। चोरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। भीड़ देख दोनों मौके से भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया। जिसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े चोर को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय ले गई। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गंभीर रूप से घायल आरोपित की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed