{"_id":"5ede6e958ebc3e909214a40b","slug":"mall-hotel-unlocked-in-jaunpur-jaunpur-news-vns5290903200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉल, होटल का लॉक हटा, कारोबार अभी भी डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉल, होटल का लॉक हटा, कारोबार अभी भी डाउन
विज्ञापन
जौनपुर। चौबीस मार्च से बंद चल रहे शॉपिंग मॉल और होटल, रेस्टोरेंट के ताले सोमवार को खुल गए। गेट पर घुसते ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद ही किसी को अंदर घुसने की इजाजत दी गई। मॉस्क लगाना भी अनिवार्य था। मॉल में तो कुछ लोग दिखे भी लेकिन होटल-रेस्टोरेंट में सन्नाटा छाया रहा। संचालकों की उम्मीद है कि अब धीरे-धीरे रौनक बढ़नी शुरू हो जाएगी।
23 मार्च को जिले में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद से स्थानीय प्रशासन ने जिले के सभी शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टूरेंट को बंद करा दिया था। अगले ही दिन देश में लॉक डाउन हो गया। इसके बाद से ही इन स्थानों पर व्यावसायिक गतिविधियां बंद थी। एक-एक कर अन्य तरह के प्रतिष्ठान तो खुल गए लेकिन शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टूरेंट खोलने की अनुमति नहीं मिली थी। अनलॉक के दूसरे चरण में सोमवार से इनका भी ताला खोल दिया गया। संचालकों ने सुबह सात बजे पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन किया। इसके बाद व्यावसायिक कार्य आरंभ हुआ। शॉपिंग मॉल में प्रवेश गेट पर ही कर्मचारी थर्मल स्कैनर व सैनिटाइजर लेकर मुस्तैद थे। दोपहर में जब एक दम सन्नाटा था तो तब भी कोलकाता बाजार और वी मार्ट में चेकिंग की जाती रही। बदलापुर पड़ाव स्थिति विभिन्न मार्ट में पहले दिन ग्राहक काफी कम थे। संचालकों ने बताया कि अभी अधिकांश लोग जानकारी न होने से भी नहीं आ रहे हैं, मगर अब उम्मीद है कि अब जल्द ही सबकुछ सामान्य होगा। उधर, होटल-रेस्टूरेंट में पहला दिन साफ-सफाई में ही बीत गया। ढाई महीने की बंदी से जमी धूल-मिट्टी की परत हटाने में कर्मचारी लगे रहे। मंगलवार से वहां नियमित रूप से काम शुरू होगा।