फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make sure the responsibility of the lighter soldiers as well

हल्का सिपाहियों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें थानाध्यक्ष

Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Make sure the responsibility of the lighter soldiers as well
पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के. सत्य नारायण लगातार दूसरे दिन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले में आए। पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद थानाध्यक्षों के साथ बैठक किया। इस दौरान सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह हल्का सिपाहियों की भी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कानून व्यवस्था को बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

आईजी ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों व थानेदारों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मामूली घटनाओं को भी हल्के में न लें, क्योंकि यही बड़े अपराध का कारण बन जाती है। हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हल्का सिपाहियों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। लंबित विवेचनाओं का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। थानेदारों को हिदायत दी कि जन सुनवाई में आने वाले पीड़ितों की समस्या गौर से सुनकर उस पर संतोषजनक कार्रवाई करें ताकि उसे उच्चाधिकारियों तक अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े। इससे पूर्व पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। ग्राउंड में बने ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएसपी अजय साहनी, एएसपी सिटी डाक्टर संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार व समस्त पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed