फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make programs ready to install electricity meters in villages

गांवों में बिजली मीटर लगाने के लिए तैयार कराएं कार्यक्रम: डीएम

Thu, 25 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Make programs ready to install electricity meters in villages
जौनपुर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के अधिकारियों और बजाज कंपनी एवं बिल एजेंसी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जर्जर तारों को जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया गया। गांवों में मीटर लगाने के लिए कार्यक्रम तैयार कर अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गोशालाओं में विद्युत कनेक्शन एवं मीटर लगाएं। जिन गांवों में विद्युत की समस्याएं ज्यादा आ रही है, उसकी सूची बनाकर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग के चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। रामपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तार शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है जिसे तत्काल कराने के निर्देश दिया। सौभाग्य योजना के तहत दिए गए कनेक्शनों का सत्यापन अवर अभियंता से कराए जाने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। कहा, गांव में बिल निकाल कर उपभोक्ताओं को उसकी कॉपी उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि शिकायतें आ रही हैं कि गलत तरीके से खंभे लगा दिए गए हैं। अधिक आबादी वाले मजरे का विद्युतीकरण नहीं किया गया है। इसका जल्द समाधान कराएं। कहा, सतारिया उद्योग क्षेत्र के लिए एक वैकल्पिक 33 केवी का उकनी से फीडर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने शाहगंज एवं मुंगराबादशाहपुर में भी वर्कशॉप बनाए जाने के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता एके मिश्र, वीके गुप्ता व बजाज एवं बिल एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed