फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make children disciplined and cultured

बच्चों को अनुशासित एवं संस्कारी बनाएं

Wed, 17 Mar 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Make children disciplined and cultured
धर्मापुर बीआरसी पर आयोजित टीएलएम प्रदर्शनी को देखते डायट प्राचार्य नंदलाल यादव। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। बीआरसी और प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया। छात्रों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देकर राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय शिवापार में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि अध्यापक मेहनत कर रहे है। जिनकी वजह से छात्रों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों को अनुशासित एवं संस्कारी बनाएं। बच्चों को अपने बच्चे की तरह शिक्षा दें। सरकारी शिक्षक प्राइवेट शिक्षक की अपेक्षा अधिक योग्य होते हैं।
विज्ञापन

करंजाकला: बीआरसी पर राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा को पर बल दिया। कहा कि सरकारी विद्यालय हर तरीके से गुणवत्ता परक शिक्षा दिलाने के लिए काम कर रहे है। लेखाधिकारी नंदराम कुरील, बीईओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. संजीव अस्थाना ने किया। डोभी: बीआरसी केंद्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया। एआरपी अंग्रेजी संजय दुबे, प्रतिमा यादव, संतोष सिंह, विजय यादव, अरविंद कुमार सिंह, ऊषा सिंह आदि उपस्थित रही। संचालन संजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगोह: बीआरसी बरसठी में मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह व बीडीओ राजन राय ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। एबीएसए सुरेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत किया। बीईओ सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि ऽ गांवो व मोहल्लों में चौपाल लगाएंगे गुरुजी, दूर होगी शिक्षा की बाधा ऽ घर -घर चौपाल लगाया जाएगा। संचालन राकेश उपाध्याय ने किया।
मड़ियाहूं: बीआरसी पर मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें माड्यूल और गणित किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मंगलेश दुबे व विशिष्ट अतिथि बीईओ राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रिंट रिच मैटेरियल पर चर्चा की। अध्यक्षता निवर्तमान क्षेत्र प्रमुख लाल प्रताप व संचालन कमलेश यादव ने किया।
मछलीशहर: एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास होगा। बीआरसी पर आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव में उन्होंने सौ दिन चलने वाले अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीपीटी के माध्यम से एआरपी डॉ. संतोष तिवारी ने प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों तथा एसएमसी अध्यक्ष व अभिभावकों को प्रेरणा मिशन के बारे मे समझाया। बीईओ शैलपति यादव ने कायाकल्प और मानव संपदा के बारे में बताया। संचालन एआरपी शिवाकांत तिवारी ने किया।
बदलापुर: जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णनगर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव व शैक्षिक उन्ययन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्रो. डा. विमलेश पांडेय, एआरपी डा. ओमप्रकाश गुप्त ने प्रकाश डाला। बीईओ नरेंद्र देव मिश्र ने मिशन प्रेरणा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले उमेश चन्द्र दुबे, राजभारत मिश्र, डा. ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश नाथ रजक को सम्मानित किया गया। संचालन एआरपी उमेश चंद्र दूबे ने किया। आभार बीईओ नरेंद्र देव मिश्र ने व्यक्त किया।
धर्मापुर: बीआरसी केंद्र पर टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह व डायट प्राचार्य नंदलाल यादव ने किया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालयों के हिस्सा लिया। विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह व डायट प्राचार्य नंदलाल यादव ने अवलोकन किया। इस दौरान बीडीओ शकुंतला सिंह, बीईओ संजय यादव, ज्योति सिंह उपस्थित रहे।
खेतासराय: आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश यादव ने बुधवार को केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय खेतासराय में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में शिक्षा को हथियार बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा से बदलाव आएगा। बीईओ राजीव कुमार यादव ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की।
सुईथाकला: बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला में बीईओ आरएन पाठक के नेतृत्व में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख कबिता वर्मा व विशिष्ट अतिथि हृदय प्रसाद सिंह रानू व पूर्व प्रधानाचार्य डा. रणजीत सिंह ने शिक्षा को बढावा देने पर बल दिया। 9 बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन अजय मिश्रा ने किया।
जलालपुर: मिशन प्रेरणा के तहत बीआरसी केंद्र पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। टीएलएम मेले का उद्घाटन विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। शिक्षकों को टीएलएम के उपयोग और महत्व के बारे में बताया गया। बीडीओ प्रवीण त्रिपाठी तथा बीईओ शशि कांत श्रीवास्तव ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर बल दिया। संचालन आशीष कुमार सिंह ने किया बक्शा: बीआरसी केंद्र पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने पर बल दिया। शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज सिंह, मंत्री डॉ. मनीष सिंह, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया व संचालन प्रीती श्रीवास्तव ने किया।

मुंगरा बादशाहपुर: बीआरसी केंद्र बीईओ डॉ. जवाहर लाल यादव की अध्यक्षता में प्रेरणा ज्ञानोउत्सव एवं शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ पीयूष सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव ने शिक्षा की गुणत्ता सुधारने पर बल दिया। संचालन संजय कुमार मिश्रा ने किया।

खेतासराय के प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में शिक्षकों को पुरस्कृत करते बीईओ राजीव यादव। संवाद

खेतासराय के प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में शिक्षकों को पुरस्कृत करते बीईओ राजीव यादव। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed