फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahesh was bitten by a snake 14 times in three years, but he defeated death every time

Jaunpur News: महेश को तीन साल में 14 बार सर्प ने डसा, हर बार मौत को दी मात

Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mahesh was bitten by a snake 14 times in three years, but he defeated death every time
केराकत (जौनपुर)। जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत केराकत के सरकी गांव निवासी महेश यादव पर सटीक बैठती है। महेश को एक दो बार नहीं, बल्कि तीन साल में 14 बार सांपों ने डसा है। लेकिन हर बार महेश ने जिंदगी और मौत की जंग को जीता है।
विज्ञापन

पेशे से किसान महेश यादव ने बुधवार को बताया कि वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। साल 2022 में रक्षाबंधन के दिन पहली बार उन्हें करैत सांप ने काटा था। उस दिन लगा कि अब सब खत्म हो गया लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गए। इसके बाद 12 जुलाई 2023 को धान की फसल में पानी भरते समय मेड़ पर बैठे सर्प ने डस लिया। फिर इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए। साल 2024 में जनवरी में शौचालय जाने के दौरान बाल्टी में बैठे करैत सर्प ने डस लिया था। इसके बाद जूते में बैठे करैत सर्प ने काट लिया था। इसके बाद भी कभी खेत, तो कभी घर के आसपास सर्प उन्हें डसता रहा। आखिरी बार इस साल 30 मई को गांव की एक शादी में जाते समय रास्ते में कोबरा सर्प ने काट लिया। महेश शादी में गए और खाना खाते समय वहां चक्कर आ गया। फिर आनन फ़ानन उनको चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां फिर वह मौत को मात देकर घर लौट आए। इस तरह कुल 14 बार महेश को सांप डस चुका है। महेश बताते हैं कि शुरू में बहुत डर लगता था। सांप देखते ही भागते थे। लेकिन अब तो सांप देखकर हंसी आती है। वे मानते हैं कि उनके भीतर एक अलग तरह का आत्मविश्वास है, जो उनके जिंदा रहने की वजह बन चुका है। संवाद
विज्ञापन

यह मामला दुर्लभ है। लेकिन असंभव भी नहीं है। बार-बार विष के संपर्क में आने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। यह भी संभव है कि अधिकांश बार उन्हें कम विषैले या विषहीन सांप ने डसा हो। सही समय पर इलाज भी बचाव का कारण है। - डॉ. अरुण कुमार कनौजिया, अधीक्षक, केराकत सीएचसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed