फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahendra became the head, won by 21 votes

महेंद्र बने प्रधान, 21 मतों से विजयी

Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mahendra became the head, won by 21 votes
त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित किए। जनपद में रिक्त चल रही एकमात्र सीट सुइथाकलां ब्लाक के ग्राम पंचायत मयारी के ग्राम प्रधान पद के लिए महेंद्र कुमार 21 मतों से विजयी घोषित किए गए। वह भारतीय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। इस पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे।
विज्ञापन

बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हरिश्याम की गत जून में हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। सोमवार को हुए उपचुनाव में कुल तीन उम्मीदवार सुभागी पत्नी स्व.हरिश्याम, शशिकला व महेंद्र कुमार मैदान में थे। इस दौरान 2045 मतदाताओं में से कुल 1273 ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जिसकी मंगलवार को मतगणना हुई। इस दौरान महेंद्र कुमार 436वोट पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकला को 415 वोट मिला। जबकि पूर्व नवनिर्वाचित प्रधान स्वर्गीय हरिश्याम की पत्नी सुभागी 405 मत प्राप्त किया। जबकि 20 वोट निरस्त हुआ।
विज्ञापन

विकास खंड के देवाकलपुर ग्राम पंचायत सदस्यों के मतों की गणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। दस बजे तक सभी नौ वार्डों का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें वार्ड नंबर एक में पूर्व प्रधान दरश नाथ यादव के घर की सदस्य देवरानी जेठानी के बीच चुनाव हुआ। इसमें देवरानी प्रमिला को 71 मत मिले। जेठानी आशा को 53 मत मिला। 18 मतों से देवरानी ने जीत हासिल की। इसी प्रकार वार्ड दो में आशा देवी को 63 मत और संगीता को पांच मत मिला। वार्ड संख्या 7 में पतिराम को 80 मत पूजा को 19, वार्ड 8 में योगेन्द्र को 75 राधेश्याम को 29, वार्ड 10 से सुधा को 71 मनपतिया को 48, वार्ड 11 में बेईला को 50 अनिता को 47 मत मिला। वार्ड 12 में राजदेव को 69 चन्दन को 19, वार्ड 13 में बुद्धु को 77 मदन को 36 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed