फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahayagya performed for the wisdom and purification of the principal of TD College

टीडी कालेज के प्राचार्य के बुद्धि-शुद्धि के लिए किया महायज्ञ

Fri, 20 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya performed for the wisdom and purification of the principal of TD College
03- कृषि के छात्र छात्राओं की समस्या का समाधान न होने पर टीडी कालेज गेट पर प्राचार्य की बुद्धि शुद्? - फोटो : JAUNPUR
टीडी कालेज के कृषि विभाग के छात्रों ने मानक के तहत सुविधाएं मुहैया कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

जौनपुर। टीडी कालेज के कृषि विभाग के छात्रों काअपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। कालेज प्रशासन छात्रों की मांगों को नजर अंदाज किए जाने पर छात्रों ने विरोध का रास्ता अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को तो छात्र नेता उद्देश्य सिंह,कौतुक उपाध्याय व विशाल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कालेज के प्राचार्य के बुद्धि-शुद्धि के लिए महायज्ञ किया।
छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्र टीडी कालेज के मुख्य द्वार के सामने दोपहर में एकत्र हुए। विधिवत यज्ञ कर विरोध दर्ज कराया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य से वार्ता के लिए जब भी छात्रनेता जाते है तो वह मुद्दे से हटकर बात करने लगते हैं। कृषि स्नातक या परास्नातक के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कृषि अनुसंधान परिषद की मान्यता अत्यंत आवश्यक है। यदि महाविद्यालय चाहे तो उसे बड़ी आसानी से कर सकता है। परंतु महाविद्यालय केवल छात्रों धन उगाही करना चाहता है। छात्रों को शिक्षक पढ़ाना तो चाहते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें वह शिक्षा नहीं प्रदान कर पा रहे जो पाठ्यक्रम के अनुसार उपर्युक्त हैं। बार-बार आश्वासन दिया जाता है। इसे लेकर छात्रनेताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

छात्र नेता उद्देश्य सिंह ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों की मांगो को लेकर कत्तई गंभीर नहीं है। महाविद्यालय प्रशासन छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य कर रहा है। विशाल सिंह ने कहा कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो महाविद्यालय प्रशासन को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक छात्रों की मांगो को लेकर मूक दर्शक बना हुआ है। कौतुक उपाध्याय ने कहा छात्रों के हित से समझौता कदापि नहीं किया जाएगा । इस मौके पर छात्र नेता प्रिंस जैसवार,निधि त्रिपाठी, अभिषेक, सूर्य प्रताप, शुभम ,अंश, गौरव, अंकित, आनिकेष, सौरभ यादव,ज्ञानांक मिश्रा, अनिकेत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed