{"_id":"657def3025bb3e4fbe0a1314","slug":"made-to-wait-for-6-hours-and-then-distributed-tricycle-to-60-disabled-people-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-9690-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 6 घंटे कराया इंतजार फिर 60 दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 6 घंटे कराया इंतजार फिर 60 दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल
विज्ञापन
धर्मापुर। धर्मापुर ब्लाक परिसर में शनिवार को दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कुल 60 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल मिली। उससे पहले इन्हें करीब छह घंटे तक इंतजार कराया गया। इससे कुछ लाभार्थियों में इस व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी दिखी।
धर्मापुर ब्लाक परिसर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण का कार्यक्रम 11 बजे रखा गया था। यहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को पहुंचना था। कार्यक्रम में कोई दिक्कत न हो इसलिए लाभार्थियों को सुबह 10 बजे ही बुला लिया गया था। उसके बाद इंतजार करते-करते करीब चार बज गया। चार बजे जब मुख्य अतिथि पहुंचे तब वितरण शुरू हुआ। 71 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी रामराज ने किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख विमलेश यादव ने की।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव, जिला दिव्यांग कल्याण विभाग अधिकारी दिव्या शुक्ला, एडीओ पंचायत लाल जी राम, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष नरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे। वहां मौजूद दिव्यांग शुभम कुमार, विजय व अभिलाष ने बताया कि 6 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा। एडीओ पंचायत लालजी राम ने बताया कि 11 बजे का कार्यक्रम था, उससे पहले दिव्यांग पहुंच गऐ थे, लेकिन मुख्य अतिथि के आने में विलंब हुआ।