{"_id":"653ea29d2d9bf6a00c0ced18","slug":"made-many-claims-but-did-not-get-relief-from-stray-animals-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-7459-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दावे किए खूब, छुट्टा पशुओं से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दावे किए खूब, छुट्टा पशुओं से नहीं मिली निजात
विज्ञापन
जौनपुर। दीपावली व धनतेरस का त्योहार नजदीक है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए रूट डायवर्जन किया है, लेकिन शहर की सड़कों पर छुट्टा पशु खुलेआम विचरण कर रहे। छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। राहगीरों को आवागमन में हमेशा डर बना रहता है।
शहरी क्षेत्र में शासन के निर्देश पर सालों से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बीते माह तकरीबन प्रत्येक दिन कहीं न कहीं इन पशुओं को पकड़ने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन नगर के ओलंदगंज, पालिटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा, मछलीशहर पड़ाव पर छुट्टा पशुओं को स्वतंत्र विचरण करते देखा जा सकता है। कभी-कभी तो ऐसे पशु सड़कों व गलियों में इस प्रकार धमाचौकड़ी मचाते हैं कि लोगों को अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस माह पशुओं में लंपी बीमारी फैलने के चलते छुट्टा पशुओं को पकड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इससे पशुओं की संख्या और बढ़ गई है जो सड़कों पर हादसों का दावत दे रहे हैं।
लंपी बीमारी के चलते छुट्टा पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा था। इससे शहर में इनकी संख्या बढ़ गई है। एक नवंबर से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाएगा। ताकि त्योहारों में लोगों को दिक्कत न हो। -पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद जौनपुर।