फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made girlfriend pregnant, then refused to marry her

Jaunpur News: प्रेमिका को किया गर्भवती, फिर शादी से इनकार

Tue, 20 Feb 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Made girlfriend pregnant, then refused to marry her
खेतासराय। अपनी बुआ के घर रह रह रही प्रेमिका को गर्भवती करने के बाद प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमी के धोखे से आहत युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज कराया है। सोमवार को तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती क्षेत्र के दूसरे गांव में अपनी बुआ के घर गई थी। उसी गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती से संबंध बना लिया। युवती के गर्भवती हो जाने के बाद प्रेमी शादी करने से इनकार कर रहा है। प्रेमी का कहना है कि बच्चा मेरा नहीं है। मुझसे केवल दो माह पूर्व से बात हो रही है। प्रेमी के इनकार से आहत युवती ने एक सप्ताह पूर्व थाने में और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर से न्याय की गुहार लगाई थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ़ दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed