राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए।
प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता से हमारे भीतर सादगी का संचार होता है। हमें आसपास सफाई रखनी चाहिए और महापुरुषों के आदर्शों से सीख लेकर सेवा का संकल्प लेना चाहिए। डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने कहा कि गंदगी से तमाम बीमारियां होती हैं। सफाई बरत कर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉ. सुधा सिंह ने कहा कि संघर्ष और सेवाभाव के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं हो सकता है। डॉ. अभय प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का न्यायशीलता का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. अवधेश द्विवेदी ने कहा कि मन, वचन और कर्म से पवित्रता ही राष्ट्र के विकास का मूलमंत्र है। इस मौके पर डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. श्यामसुंदर उपाध्याय, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. शैलेश पाठक, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. नमिता श्रीवास्तव, डॉ. रामानंद अग्रहरि, डॉ. सुधाकर शुक्ला, डॉ. लालसाहब यादव, डॉ. संतोष पांडेय, अखिलेश गौतम, डॉ. ओमप्रकाश दूबे, डॉ. धर्म कुमार साहू, संजय कुमार सिंह, सुधाकर रहे।