फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made a sari's noose, swinging teenager gave his life

साड़ी का फंदा बनाया, झूलकर किशोरी ने दे दी जान

Wed, 06 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Made a sari's noose, swinging teenager gave his life
धर्मापुर। केराकत थाना क्षेत्र के पेसारा गांव निवासिनी एक किशारी ने बुधवार की दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पेसारा गांव निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा की 15 वर्षीय बेटी प्रिया ने बुधवार की दोपहर अपने घर की धरन में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य नहीं था। उसके मां बाप बैंक गए हुए थे। भाई भी बाहर था। दोपहर तीन बजे जब उसका भाई घर वापस पहुंचा तो बहन को फांसी पर लटकता देख चिल्ला पड़ा। शोर पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रिया के आत्महत्या करने का कारण का पता नहीं चल सका है। उसके परिजन भी घटना से स्तब्ध हैं। वह कक्षा दस की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed