फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   machhali shahar could not get the status of municipality

Jaunpur News: मछलीशहर को नहीं मिल सका नगर पालिका का दर्जा

Mon, 24 Apr 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
machhali shahar could not get the status of municipality
नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुए सात दशक से अधिक का समय गुजर गया, मगर मछलीशहर को नगर पालिका का दर्जा नहीं प्राप्त हो सका है, जबकि यह जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत है जो 1953 से अस्तित्व में आई है। मछलीशहर को 20 जुलाई 1953 में नगर पंचायत का दर्जा मिला। पहली बार लोकप्रियता के आधार पर शकूर जाफरी को चेयरमैन बनाया गया। उसके बाद से जनता द्वारा चेयरमैन चुने जाते है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मछलीशहर की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 26 हजार 107 है। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड है। इसका क्षेत्रफल 2.60 वर्ग किलोमीटर है। नगर पंचायत में इस बार कुल 22 हजार 875 मतदाता हैं, जिसमें 11 हजार 859 पुरुष और 11 हजार 16 महिलाएं शामिल हैं। नगर पालिका के लिए एक लाख जनसंख्या का होना आवश्यक होता है। नगर पंचायत की सीमा विस्तार के लिए 2022 में प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जिस पर शासन से सहमति नहीं मिलने के कारण सीमा विस्तार नहीं हो सका। परिणाम स्वरूप एक बार पुन: नगर पंचायत के निवासी नगर पालिका की श्रेणी में आने से वंचित रह गए। जबकि इसी तहसील के तहत मुंगराबादशाहपुर को नगर पालिका परिषद का दर्जा प्राप्त हैं। मछलीशहर तहसील मुख्यालय होने तथा पुरानी नगर पंचायत होने के बावजूद अभी तक नगर पालिका नहीं बन सकी है। हालांकि वर्तमान नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने का राजनीतिक आश्वासन लोगों को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed