फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   maadhyamik vidyaalayon ke jaanch kee taiyaaree

माध्यमिक विद्यालयों के जांच की तैयारी

Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
maadhyamik vidyaalayon ke jaanch kee taiyaaree
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों के नियुुुक्ति का खुलासा होने के बाद अब माध्यमिक विद्यालय की जांच कराने की तैयारी शुरू हो गई है। विद्यालय वार शिक्षकों का खाका तैयार किया जा रहा है। जिले के वित्तपोषित, राजकीय और उच्चीकृत विद्यालयों के शिक्षकों का विवरण जुटाया जा रहा है। इन विद्यालयों में करीब 1996 शिक्षक तैनात है।
विज्ञापन

जिले में 150 वित्तपोषित विद्यालय, राजकीय विद्यालय 4 और उच्चीकृत विद्यालयों की संख्या 26 है। इन विद्यालयों में करीब 1996 शिक्षक तैनात हैं। यह बात अलग है कि 1984 के विद्यालयों में शिक्षका का पद सृजित नहीं हुआ है। विद्यालयों में उस दौरान छात्रों की संख्या के आधार पर पद का सृजन हुआ था। विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी हुई है। शिक्षकों की संख्या पर नजर डाली जाए तो महज 40 प्रतिशत सृजित पदों पर शिक्षक तैनात है। शेष 60 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। वित्तपोषित विद्यालयों में तो शिक्षकों की हालत तो कुछ हद तक ठीक है लेकिन राजकीय और उच्चीकृत विद्यालयों की हालत दयनीय है। 150 स्ववित्तपोषित विद्यालय में 1876 शिक्षक तैनात हैं। जबकि चार राजकीय और 26 उच्चीकृत विद्यालयों में केवल 120 शिक्षक ही तैनात हैं। विद्यालय में पचास प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के पद खाली पडे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में फजीं शिक्षकों के नियुक्ति का खुलासा होने के बाद माध्यमिक विद्यालयों के जांच की तैयारी चल रही है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विद्यालय वार शिक्षकों का विवरण तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण मणि तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed