फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loving couple took horrifying step in jaunpur Both ate poison then cut vein after family hindrance in marriage

प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम: दोनों ने साथ खाया जहर, फिर काटी हाथ की नस, उम्र के कारण शादी में परिवार बना रोड़ा

Sun, 01 May 2022 06:26 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 06:26 PM IST
सार

जौनपुर जिले के एक गांव में बीती रात प्रेमी युगल ने जान देने की कोशिश की। लड़के ने इसी वर्ष हाई स्कूल जबकि लड़की ने 12वीं की परीक्षा दी है। दोनों की हालत गंभीर है। 
 

विज्ञापन
loving couple took horrifying step in jaunpur Both ate poison then cut vein after family hindrance in marriage
लड़की ने नस काटी (सांकेतिक) - फोटो : फाइल

विस्तार

उम्र के कारण शादी करने में जब परिवार और समाज रोड़ा बन गया प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया। एक ही गांव निवासी प्रेमी युगल रात में तय स्थान पर मिलने पहुंचे। दोनों ने साथ में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। इतना ही नहीं दोनों ने अपने हाथ की नस भी काट ली।

विज्ञापन


दोनों के इस आत्मघाती कदम उठाने की भनक मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों की हालत गंभीर है। उनका उपाचर जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना यूपी के जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बीती रात स्वजातीय प्रेमी युगल ने गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे खुदकुशी की कोशिश की।

विज्ञापन

लड़के से उम्र में बड़ी है लड़की

इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले लड़के का प्रेम प्रसंग गांव की लड़की से चल रहा है। लड़की ने भी इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा दी है। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगा दीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के उम्र में बड़ा होने और लड़के के नाबालिग होने के कारण परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में खुद घर पहुंची लड़की

इससे क्षुब्ध होकर दोनों ने जहर खाकर जान देने का फैसला कर लिया। शनिवार रात दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे। दोनों ने साथ में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। फिर दोनों ने अपने- अपने हाथ की नस काट ली। रात 12 बजे लड़की की मां की नींद खुली। बिस्तर पर बेटी को नहीं देख तलाश करने लगी। घर के किसी भी कमरे में वो नहीं मिली मां ने अन्य परिजनों को जगाया।

सभी लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी बीच लड़की बदहवास और लहूलुहान हालत में खुद घर पहुंची। जिसे देखकर परिजन घबरा गए। परिजनों के पैरों तले से जमीन तब खिसक गई जब लड़की ने जहर खाने की बात कही और लड़खड़ाती आवाज में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

बेहोशी की हालत में मिला लड़का

जिसके बाद लड़की के परिजन भागकर प्राइमरी स्कूल पहुंचे। वहां लड़का बेहोशी की हालत में मिला। लड़के के परिजनों को फोन कर बुलाया गया। आननफानन दोनों को स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर रात में ही दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर तेज है। गांव के लोग दोनों की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed