फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lover chased girlfriend sister and hit her with sharp weapon death four accused arrested in jaunpur

UP: प्रेमी ने प्रेमिका के भाई को दौड़ा-दौड़ा कर धारदार हथियार से मारा, माैत; पांच घंटे बाद चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 11:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी बहन को गांव के ही कुछ लड़के छेड़ते थे। इसका जब विरोध किया तो मनबढ़ों ने दाैड़ा-दाैड़ा कर युवक को मारा। 

विज्ञापन
Lover chased girlfriend sister and hit her with sharp weapon death four accused arrested in jaunpur
शमशेर चौहान के परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव की चौहान बस्ती में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शमशेर चौहान (26) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

विज्ञापन


शमशेर के भाई सूरज चौहान की तहरीर पर पुलिस ने किशन सिंह, कौशल सिंह, प्रिंस सिंह, डबलू सिंह, जीशू पाठक, निवासी पसेवा केराकत कोतवाली पर मुकदमा दर्जकर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले 10 को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही थी। उधर, मृतक के छोटे भाई सूरज व अन्य परिजनों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सीओ अजीत रजक ने बताया कि केराकत कोतवाली के पसेवा की चौहान बस्ती निवासी शमशेर चौहान मुंबई में रहता था। धान की खेती के लिए वह इसी माह घर आया था। उसकी बहन काजल चौहान 12वीं की छात्रा है। शमशेर के छोटे भाई सूरज चौहान का आरोप है कि पड़ोस के गांव का शिवम आए दिन उसकी बहन को परेशान करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

Lover chased girlfriend sister and hit her with sharp weapon death four accused arrested in jaunpur
काैशल, प्रिंस और अमन पाठक सहित चार गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

इस बात की जानकारी जब शमशेर को हुई तो उसने युवक को ऐसा करने से मना किया और चेतावनी भी दी थी। इस मामले में 18 जुलाई को कोतवाली में दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी। बुधवार की दोपहर में सूरज चौहान गांव के सरकारी ट्यूबवेल पर पाइप डाल रहा था।

तभी शिवम के पांच साथी वहां पहुंचे और सूरज की पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर शमशेर भाई को बचाने जा रहा था। इस दौरान गांव के गोदाम के पास मनबढ़ों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे ग्रामीणों की मदद से केराकत सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ कुमार व एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ अजीत रजक व सर्किल के सभी थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उधर, घटना की जानकारी होने पर मां तारा देवी बेहाल हो गई हैं।

Lover chased girlfriend sister and hit her with sharp weapon death four accused arrested in jaunpur
युवक की हत्या के बाद माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इंस्टाग्राम से हुई थी जान पहचान, चल रही थी शादी की तैयारी
केराकत के पसेवा में युवती के भाई की बुधवार को हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि शमशेर चौहान की बहन से पड़ोस के गांव के एक युवक की इंस्टाग्राम के जरिये जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गया। एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की शादी की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन पारिवारिक असहमति के कारण यह संभव नहीं हो सका। 

एएसपी सिटी ने बताया कि 9 जुलाई को शिवम ने युवती को मध्य प्रदेश के मनमाड़ जिला बुलाने की कोशिश की थी। वह जौनपुर जंक्शन भी पहुंच गई थी। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे समझा बुझाकर घर ले आए। फिर 18 जुलाई को युवती के भाई और प्रेमी के बीच मारपीट हुई थी।

इकलौता कमाऊ बेटा था : मृतक के पिता जयदेव चौहान ने बिलखते हुए बताया कि शमशेर मेरा इकलौता कमाऊ बेटा था। घर की सारी ज़िम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। अभी दो बहनों की शादी करनी थी। गांव भर का दुलारा था।

इस मामले में दर्ज मुकदमे में पांच नामजद आरोपियों में से डब्लू सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया गया। तीन मुख्य आरोपी जिन्होंने बाइक पर एक साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दिया था उसमें जीशू पाठक, प्रिंस सिंह, कौशल सिंह को भी देरशाम गिरफ्तार किया जा चुका है। - आयुष श्रीवास्तव, एएसपी सिटी

मृतक के पिता का बयान
मृतक के पिता जयदेव चौहान ने बिलखते हुए बताया कि शमशेर मेरा इकलौता कमाऊ बेटा था। घर की सारी ज़िम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। अभी दो बहनों की शादी करनी थी। गांव भर का दुलारा था। पिता की आंखों में बेटे की चीता से पहले बेटियों के भविष्य की चिंता साफ झलक रही थी। गांव में हर किसी की आंख नम है और लोग यह सवाल कर रहे हैं कि बहन की इज्ज़त बचाने वाला भाई आखिर क्यों मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed