फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lover adopted girlfriend sitting on dharna, family members did not give admission

धरने पर बैठी प्रेमिका को प्रेमी ने अपनाया, घरवालों ने नहीं दिया प्रवेश

Sat, 08 May 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lover adopted girlfriend sitting on dharna, family members did not give admission
महराजगंज। प्रेमी के घर की चौखट पर अपने 20 माह के बच्चे के साथ धरने पर बैठी प्रेमिका को उसके प्रेमी ने चौथे दिन शनिवार को अपना लिया, लेकिन परिवार वालों ने घर में प्रवेश नहीं दिया। फिलहाल दोनों घर से दूर एक पेड़ के नीचे रहने को विवश हैं। सीओ बदलापुर चोप सिंह की मौजूदगी में दोनों ने लिखित रूप से साथ रहने के लिए सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन

प्रेमी और प्रेमिका के बीच पुलिस की मौजूदगी में सुलह - समझौते के बाद शनिवार को दोनों घर में प्रवेश करना चाहे तो परिवार के लोगों ने घर में घुसने से दोनों को रोक दिया। पुलिस ने भी दोनों को घर में प्रवेश दिलाने के लिए दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया तो परिजन अंदर से दरवाजा नहीं खोले। थक हारकर पुलिस ने भी यह कह दिया कि अब वे दोनों रहने के लिए खुद से कोई इंतजाम कर लें। फिलहाल घर से करीब सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे दोनों रहने का ठिकाना बनाए हैं। प्रेमी कमरुल का कहना है कि पिता ने घर में एक रूम उसे देने के लिए कहा था, लेकिन अभी उनका मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दिन तक इंतजार करेंगे, फिर आगे के लिए कोई कदम उठाएंगे। चार दिन से धरने पर बैठी महिला को खाने पीने के लिए पुलिस ने उसकी बड़ी सास के घर इंतजाम करवाया था। सीओ चोप सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। महिला के प्रेमी को मौके पर बुलवाकर दोनों के बीच लिखित रूप से सुलह - समझौता करा दिया गया। उसका पति पहले भी उसके साथ रहने के लिए तैयार था, लेकिन घर वालों के दबाव के चलते वह नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed