फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Love with a wrong number, there was ruckus after marriage

रांग नंबर से हुआ प्यार, शादी के बाद हुआ बवाल

Sun, 27 Oct 2019 09:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Love with a wrong number, there was ruckus after marriage
फोटो
विज्ञापन

मिस्ड काल से मोहब्बत, शादी पर बवाल
लड़के की मां ने शादी के लिए देवर को ठहराया जिम्मेदार, मारपीट के बाद आई पुलिस, सबको लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
जफराबाद। रांग नंबर पर मिस्ड काल से युवक और युवती के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और प्यार में बदल गया। दोनों ने शनिवार को मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवक पत्नी के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित अपने चाचा की फर्नीचर की दुकान रहने लगा। जानकारी होने पर रविवार को युवक के परिवार के लोग सैदपुर पहुंच गए और चाचा को शादी का जिम्मेदार ठहराते हुए पीटने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए तो मारपीट करने वालों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

बेला गांव निवासी रितेश सरोज के मोबाइल फोन पर दो माह पूर्व मिस्ड काल आई। उसने गलत नंबर रिंग किया तो पता चला कि किसी लड़की का नंबर है। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया जो प्यार में बदल गया। युवती बलिया जिले की रहने वाली है। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और वे शादी के लिए रजामंद हो गए। गुरुवार की शाम को रितेश ने युवती को अपने चाचा अरुण कुमार सरोज की सैदपुर गांव में स्थित फर्नीचर की दुकान पर बुलवाया। शुक्रवार को जोगीबीर मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी की जानकारी होने पर रितेश की मां बेला गांव से 18 लोगों के साथ सैदपुर आ धमकी। उसने अपने देवर अरुण को इस शादी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पीटना शुरू कर दिया। उसके साथ आये लोगो ने अरुण को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका सिर फट गया। अरुण के शोर मचाने पर आसपास के के लोग पहुंचे लेकिन भीड़ को देखकर उन्होंने कमरे को भीतर से बंद कर दिया। लोग बाहर से दरवाजा तोडने लगे। किसी ने डायल 100 पर फोन कर दिया और पुलिस पहुंच गई। पुलिस वालों की संख्या कम थी। उन्होंने कमरे में बाहर से तालाबंद कर दिया और फोन करके दो थानों की पुलिस बुला ली। पुलिस फोर्स ने किसी तरह भीड़ को समझा बुझाकर कमरे से लोगों को बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed