अंधा प्यार: विवाह से पहले भतीजी को लेकर चाचा फरार, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई, फिर मजबूरन कराई शादी
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है क्योंकि प्यार में पड़े इंसान को और कुछ दिखाई नहीं देता। एक ऐसा ही मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है।
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी का एक मामला सामने आया है। चाचा को रिश्ते की भतीजी से प्यार हो गया। परिजनों को पता चला तो युवक को नौकरी करने के लिए बाहर भेज दिया गया। इधर, कुछ माह बाद युवती की शादी तय कर दी गई। शनिवार को युवती की गोदभराई की रस्म हुई।
इस बात की जानकारी के बाद युवक गांव पहुंचा और युवती यानी अपनी भतीजी को लेकर फरार हो गया। हालांकि कुछ ही घंटे में दोनों के परिजनों ने उन्हें ढूंढ निकाला। युवक की जमकर धुनाई की। दोनों के परिजनों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। घंटों पंचायत चली। दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। ऐसा ना होने पर खुदकुशी की धमकी दी।
सोमवार को हुई शादी
अंत में प्रधान और पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए। सोमवार को चाचा-भतीजी की शादी कर दी गई। मामला मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित बस्ती के एक युवक को रिश्ते की भतीजी से प्यार हो गया था। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर भारी विरोध हुआ। युवक को चंडीगढ़ कमाने के लिए भेज दिया गया।
पढ़ें ये खबर- बैरंग लौटी बरातः जयमाल के समय दूल्हे ने नहीं मानी ये बात, दुल्हन ने खफा होकर शादी से किया इंकार
युवती की शादी सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव मे तय कर दी गई। इसी बीच शनिवार को युवती की गोदभराई रस्म हुई। गोदभराई की सूचना चंडीगढ़ में जब प्रेमी चाचा को लगी तो वह तुरंत ट्रेन में सवार होकर घर पहुंच गया। घर से गोदभराई के बाद देर रात प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।
पढ़ें ये खबर- बांग्लादेशी युवती प्रेमी के साथ गिरफ्तारः फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद , इसलिए आई थी भारत
बगल के ही गांव में मिले चाचा-भतीजी
युवती की भागने की सूचना परिजनों को लगते ही दोनों की खोजबीन में लग गए। रविवार सुबह दोनों को बगल गांव के एक घर से बरामद किया गया। युवक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने दोनों पक्षों को समझाया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 नंबर पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची।