फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lots of complaints related to revenue

Jaunpur News: राजस्व से जुड़ीं शिकायतों की भरमार

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lots of complaints related to revenue
जौनपुर। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। इसमें राजस्व की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं। सभी थानों में कुल 50 से अधिक मामले आए, जिसमें से 16 का निस्तारण किया गया। सिंगरामऊ थाने में तहसीलदार बदलापुर राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। महमूदपुर गांव के रामलखन और राजकपूर के बीच लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद को अधिकारियों ने समाधान किया। अन्य नौ मामले भी जमीन विवाद से जुड़े थे, जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। लंबित मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी राजस्व कर्मियों को दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी कमलेश कनौजिया सहित अन्य मौजूद थे। सुरेरी थाने में एसडीएम मड़ियाहूं लालबहादुर ने फरियादें सुनीं। यहां आठ प्रार्थना आए, जो सभी भूमि विवाद के थे। बब्बन सिंह के मामले में एसडीएम ने कहा कि जब तक दाखिल खारिज नहीं होता, तब तक आम के फल सभी लोग तोड़कर खाएंगे। थानाध्यक्ष सुरेरी अश्वनी कुमार दुबे ने बताया आठ प्रार्थना पत्र आए, जो भूमि विवाद के थे। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी तरह महराजगंज थाने में 12 मामले आए, जिसमें से पांच का समाधान हो गया। अध्यक्षता नायब तहसीलदार व सीओ बदलापुर ने की। यहां सात मामले आए, सभी राजस्व से जुड़े थे। मछलीशहर में नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने शिकायतें सुनीं। यहां आए चार मामलों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ। शाहगंज में तीन मामलों में से एक का, मड़ियाहूं में छह में से एक का समाधान किया गया। बदलापुर थाने में भी फरियादें सुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed