फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Ram's feet were lying at the confluence of Sai Gomti.

Jaunpur News: सई गोमती के संगम पर पड़े थे भगवान राम के चरण

Tue, 02 Jan 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram's feet were lying at the confluence of Sai Gomti.
जलालपुर (जौनपुर)। राम चरित मानस की लाइन-सई उतरि गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए को राजेपुर से जोड़ा जाता है। सई गोमती के संगम स्थल राजपुर त्रिमुहानी पर भगवान राम के चरण पड़े थे। यहां कार्तिक पूर्णिमा को भव्य ऐतिहासिक मेला लगता है।
विज्ञापन

जिले में राजेपुर त्रिमुहानी संगम स्थल व रामेश्वरम धाम का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व हैं। रामेश्वरम की किंवदंतिया है कि भगवान राम वनवास से लौटते समय अयोध्या में प्रवेश से पहले सई नदी को पार कर गोमती में स्नान किया था। वह इसी उद्गम स्थल पर रुके थे। यहां उन्होंने अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। इसी कारण इसका नाम रामेश्वरम पड़ा। इसके बाद पुनः अयोध्या के लिए प्रस्थान किए थे जिनसे लोगों की आस्था जुड़ी है। यहां पर स्वयंभू में शिवलिंग है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में भी इसका उल्लेख किया है कि सई उतर गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए। सई-गोमती का यह संगम तट जिले के सिरकोनी ब्लॉक में राजेपुर ग्राम सभा में स्थित रामेश्वरम धाम के नाम से जाना जाता है। रामायण में इस नदी का जिक्र है। रामाकाला में महामुनि अष्टावक्र की तपोस्थली रही है। लोग बताते है कि राजेपुर घाट स्थित रामेश्वर मंदिर के पास त्रेतायुग में महामुनि अष्टावक्र शिक्षा देते थे।
विज्ञापन

प्रभु श्री राम को उनके अनुज भरत ने बताया कि भैया आदि गंगा गोमती और सनातन गंगा सई के संगम पर स्वयंभू शिवलिंग है। इसकी जानकारी होते ही प्रभु श्री राम ने सीधे अयोध्या से इस संगम पर आकर स्नान किया और शिवलिंग की पूजा की। इसी के बाद इस संगम को रामेश्वरम धाम के नाम से जाना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.ब्रजेश कुमार यदुवंशी, शिक्षाविद् व अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed