फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Parshuram's grand temple to be built in Yamadagnipuri: Former MLA

यमदग्निपुरी में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य मन्दिरः पूर्व विधायक

Wed, 12 Aug 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's grand temple to be built in Yamadagnipuri: Former MLA
बदलापुर। भगवान परशुराम का विशालकाय भव्य मंदिर उनके तप:स्थली यमदग्निपुर में बनाया जाएगा, जो स्वंय में ऐतिहासिक होगा। उक्त बातें लम्भुआ के पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने बुधवार को निरीक्षण भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम का वह मन्दिर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी के लोगों ने बैठक कर रणनीति तय कर लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में ही नहीं अपितु देश भर में ब्राह्मणों की एक टीम तैयार की जाएगी, जो भगवान परशुराम सेना के नाम से जानी जाएगी। सेना का उद्देश्य ब्राम्हणों के अस्तित्व को बचाते हुए उनके उत्थान के लिए अनवरत संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में भगवान परशुराम की 108 फिट ऊंची प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने का निर्णय ही नहीं लिया है, बल्कि उसके लिए ब्राम्हणों की एक निर्माण समिति का गठन भी कर दिया है। भव्य मंदिर निर्माण कराने की जिम्मेदारी उस टीम की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा सरकार बनने के बाद भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगवाए जाने की घोषणा पर बताया कि ब्राम्हणों तथा भगवान के प्रति उनका प्रेम कितना है। यह दुनिया जानती है। चार बार सत्ता में रहीं, लेकिन उनको उस समय भगवान परशुराम के मन्दिर बनाने की सुधि नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed