फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Looting Rs 55 thousand from Inter College by taking watchman hostage

Jaunpur News: चौकीदार को बंधक बनाकर इंटर काॅलेज से 55 हजार की लूट

Thu, 10 Oct 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Looting Rs 55 thousand from Inter College by taking watchman hostage
जौनपुर। बदलापुर कस्बे के श्री राम जानकी इंटर कॉलेज सरोखनपुर में मंगलवार रात पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर चौकीदार को बंधक बनाकर तिजोरी तोड़ी और उसमें रखे 55 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चौकीदार छोटेलाल पाल रात में विद्यालय में सोया था। रात एक बजे के करीब दीवार फांदकर घुसे पांच बदमाशों ने असलहे के बल पर उसे बंधक बना लिया। तीन बदमाश वरिष्ठ लिपिक के कक्ष का ताला तोड़कर तिजोरी तक पहुंचे। इसके बाद तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे 55 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात निकाल लिया। जाते-जाते चौकीदार को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि चौकीदार के पास मोबाइल नहीं था, इसलिए वह रात में सूचना नहीं दे पाया। सुबह किसी तरह घटना की सूचना हमें दी। सुबह पहुंचने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय में निर्माण चल रहा है। कुछ फीस के और कुछ निर्माण के लिए पैसे रखे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed