{"_id":"5e6a854d8ebc3ea4c83f2a32","slug":"looted-truck-recovered-robbed-two-arrested-jaunpur-news-vns515482446","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटा गया सरिया लदा ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटा गया सरिया लदा ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने सात मार्च की रात सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव के पास से लूटी गई सरिया के साथ दो ट्रक बरामद कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतहरिया चौकी प्रभारी विनोद राय व उपनिरीक्षक मनोज सिंह अपने हमराही सिपाही देवनारायण पाल , कमालुद्दीन , मिथिलेश कुमार ,रवि शंकर व नारायण यादव के साथ बुधवार की रात सुजानगंज रोड पर गोबिन्दासपुर फ्लाईओवर के निकट गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 7 मार्च को सिकरारा थाना क्षेत्र के टेकारी से लूटे गए सरिया लदे ट्रक के साथ लुटेरे प्रतापगढ़ जनपद की सीमा के निकट इटहरा स्थित एक ढाबे के निकट ट्रक खड़ा कर सरिया को दूसरे ट्रक में लादने की फिराक में हैं। पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और सरिया लदे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में बैठे दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम आले हसन निवासी रामपुर परोवा थाना मान्धाता जिला प्रतापगढ़ तथा एजाज निवासी थरिया सुल्तानपुर रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ बताया। दोनों के विरुद्ध सिकरारा एवं मुंगराबादशाहपुर थाने में लूट के मुकदमे पहले से भी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक लूटी गई 8 लाख की सरिया के साथ दो ट्रक बरामद हुए। इनमें एक लूटा गया था तथा दूसरे में लाद कर सरिया को अन्यत्र भेजा जाना था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।