फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Loot after murder of bullion trader in Jaunpur

Jaunpur News: सराफा कारोबारी की हत्या के बाद लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 24 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

घटना से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Loot after murder of bullion trader in Jaunpur
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में जौनपुर-रायबरेली हाईवे से महज 100 मीटर की दूरी पर एक सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने कारोबारी का आभूषण से भरा बैग भी लूट लिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। हालांकि देर रात तक शव घर पर ही रखकर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
फतेहगंज बाजार निवासी उमेश सेठ (40) रोज की तरह शनिवार की शाम दुकान बंद करके पैदल ही घर जा रहे थे। दुकान से करीब 300 मीटर पर घर है। करीब 150 मीटर यानी हाईवे से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से फतेहगंज बाजार की तरफ से बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उनका बैग छीनने का प्रयास करने लगे। जब उमेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जौनपुर-रायबरेली हाईवे जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर पहुंचे एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने लोगों को समझाया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। परिवार के लोग जाम तो हटा लिए लेकिन घर के बरामदे में शव रखकर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उमेश के भाई सतीश ने कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग शव नहीं ले जाने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमों का गठन

गोली मारकर हुई सराफा व्यवसायी की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सात टीमों का गठन किया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों से पुलिस ने जानकारी ली। पता चला कि तीन बदमाश मुंह बांधे हुए एक बाइक से थे। तीनों फतेहगंज बाजार की तरफ से गए और बैग छीनने लगे। उनसे उमेश पहले हाथापाई किए। इसी दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। उमेश के पैर, सिर और पेट के पास गोली लगी। मौके से दो खोखा भी बरामद किया गया।

बताया गया कि दो बदमाश हाथ में असलहा लिए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश लखौवां गांव की तरफ भागे। जानकारी लेने के बाद पुलिस ने थोड़ी दूरी पर स्थित शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के अनावरण के लिए कुल सात टीमें बनायी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed